धारूहेड़ा: सुनील चौहान। बार बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण कर रहे दुकानदारो की अब खैर नही है। कस्बे में दुकानदारों की ओर से सामान बाहर रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर बाजार में नगर पालिका द्वारा मुनादी करवाते हुए चेतावनी दी गई।
चेतावनी देते हुए बताया कि नपा की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नपा सचिव अनिल कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रख रहे हैं। दुकान के बाहर समान रखा होने के चलते सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है, जिसके चलते दिनभर भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक जाम लगा रहता है। कई बार पहले भी दुकानदारों को सामान जब्त किया जा चुका है, लेकिन दूसरे दिन ही फिर से दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं। बाजार में मुनादी करवाते हुए चेतावनी दी गई है कि अगर शुक्रवार को किसी भी दुकानदार का सामान दुकानों से बाहर मिला तो कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नपा धारूहेडा ने करवाई मुनादी
By P Chauhan
On: October 28, 2021 1:52 PM















