युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण और संगठन की रीढ़: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया

On: August 19, 2026 7:06 PM
Follow Us:
रेवाड़ी (Best24News): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के रेवाड़ी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रेवाड़ी (Best24News): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के रेवाड़ी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण और संगठन की रीढ़: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया
युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण और संगठन की रीढ़: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया

कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ दीप प्रज्ज्वलन के साथ्ज्ञ : मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, युवा मोर्चा के रेवाड़ी जिला प्रभारी भूपेन्द्र श्योराण, क्लस्टर हेड मंजीत तथा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान मौजूद रहे। भाजयुमो के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. सौरभ बाम्बड़ व जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने किया।

प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टोली बनाएंगे: परिचय बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा “युवा शक्ति ही किसी भी संगठन और राष्ट्र की रीढ़ होती है। आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की दिशा तय करने वाला कर्णधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना युवा मोर्चा का प्राथमिक दायित्व है। हम प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टोली तैयार कर संगठन को अजेय बनाएंगे। अक्षित दहिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय किया और फॉर्म भरवाकर नए युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण और संगठन की रीढ़: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया
युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण और संगठन की रीढ़: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया

युवाओं के दम पर भाजपा सबसे बड़ा संगठन: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने अक्षित दहिया का वीरों की धरा रेवाड़ी में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के समर्पण के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। उन्होंने विश्वास जताया कि अक्षित दहिया के नेतृत्व में हरियाणा युवा मोर्चा सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

संगठन के निर्देशों को धरातल पर उतारेंगे: भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया व कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. सौरभ बाम्बड़ ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का रेवाड़ी आगमन युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। रेवाड़ी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए हर दिशा-निर्देश को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ धरातल पर उतारेगा।

ये रहे उपस्थित: इस मौके भाजयुमो के जिला महामंत्री अरुण तंवर, सचिव विशाल राव, मीडिया प्रभारी सौरभ सैनी, पवन चौहान, वीरपाल निगानियावास, कुलदीप डागर, प्रदीप गुर्जर, यतेंद्र राव, संदीप खटाणा, रूपेश, सन्नी, दिव्यांशु यादव, जितेन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अभिषेक डागर सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर