NCR crime: ट्रैफिक ड्यूटी पर होमगार्ड को थप्पड़ मारने वाला आरोपित काबू

On: October 13, 2021 11:45 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को थप्पड़ मारने व गाली गलोच करके ड्यूटी में बाधा पहुचाने वाले आरोपित का काबू कर​ लिया है। आरोपित की पहचान राजस्थान के कोटा जिले के गाँव कुराडिया खुर्द निवासी अविनाश वर्मा के रूप में हुई है। होमगार्ड रतिपाल ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौतर होमगार्ड कार्यरत है। मंगलवार को वह व मेरा साथी होमगार्ड हेमकरण ट्रैफिक ड्यूटी पर थे। तब एक नौजवान लड़का बार-बार मेरे पास आकर मेरी ड्यूटी में बाधा डाल रहा था और गाली-गलौच कर रहा था। मैने उसे कई बार समझाया लेकिन वो नही माना ओर मुझे ड्यूटी के दौरान थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता होमगार्ड रतिपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी अविनाश वर्मा को काबू कर लिया है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now