CBI Vacancy: आप अगर बैंकिंग सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 4500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन से जुड़ी तिथि
- भर्ती अधिसूचना जारी: 12 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।
चाहे अभ्यर्थी ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक या अन्य किसी विषय में ग्रेजुएशन किया हो, वह आवेदन करने के पात्र हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
- एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता विभिन्न विषयों के माध्यम से परखी जाएगी।
परीक्षा के प्रमुख विषय
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- जनरल इंग्लिश
- रीजनिंग एवं कंप्यूटर ज्ञान
- बैंकिंग जागरूकता
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
मिलेगा मासिक स्टाइपेंड
प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित अप्रेंटिस को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि बैंक द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।












