Rape: कार में लिफ्ट देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

On: September 30, 2021 5:34 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। दिल्ली की एक महिला को बिलासपुर से धारुहेड़ा के लिए कार में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया । कार चालक ने धारुहेड़ा क्षेत्र में सुनसान जगह में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया तथा उसे बाद में वहीं पर पटक कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक महिला ने बताया कि वह बिलासपुर चौक पर खड़ी हुई थी तथा एक कार को धारुहेड़ा आने के लिए लिफ्ट ले ली। । आरोपी ने कार को धारुहेड़ा जाने की बजाय सेक्टर 6 के पास से बेस्टेक की ओर मोड़ दिया तथा सुनसान जगह पर ले गए। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी । दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे वहीं पर पटक कर फरार हो गए। महिला ने थाना सेक्टर 6 जाकर आपबीती बताई। पुलिस ने महिला का मेडिकल परिक्ष्ण के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now