भिवाडी से आ रहे दूषित पानी के विरोध में दूसरे दिन हस्ताक्षर अभियान जारी

On: September 27, 2021 3:22 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। कस्बे में लंबे समय से भिवाड़ी से आ रहे दूषित एवं रसायनयुक्त पानी के विरोध में सोमवार आओ मिलकर धारूहेडा को स्वच्छ बाए अभियान को लेकर कोर कमैटी की ओर से बेस्टेक सोसायटी व सेक्टर छह को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि दूषित एवं रसायनयुक्त पानी सेक्टरवासियों के गले का फांस बन चुका है। बार-बार शिकायत करने, हाईवे जाम करने के बावजूद प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों को समस्या के प्रति जागरूक करने व प्रशासन की ओर से कार्रवाई न करने के विरोध में 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूषित पानी से सेक्टर में हाहाकार मचा हुआ है। दूषित पानी के विभिन्न स्थानों पर भरने से दुर्गंध व बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है दूशित पानी को लेकर सेक्टरवासी परेशान है।
11 लोगो की बनाई कमेटी: संयोजक ने बताया कि सेक्टर छह व चार में 911 लोगो की कमेटी बनाई गई जिसके नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। पहले सेक्टर छह व चार में तथा बाद में महेश्वरी, घटाल, कापडीवास व आस पास के गांवों में भी अभियान चलाया जाएगा। कोर कमेटी अजीत जमालपुरिया, नवल सिंह, दिनेश, अनिल, रितेश, सृजन व प्रशांत यादव आदि शामिल है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now