दरिंदगी: 9वीं की छात्रा से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रैप, सडक पर बेसुध पडी मिली छात्रा

On: September 25, 2021 12:59 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। बदमाशों का न तो पुलिस का तथा न ही समाज का कोई भय हैं आये दिन  कहीं न कही किसी न किसी की ईज्जत लूट ही लेते हैं ऐसा ही एक मामला महेन्द्रगढ़ जिले मे आया हैं । दरिंदो ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया 9वीं की छात्रा के साथ साइबर कैफे में दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को छोड़कर फरार हो गए। निजामपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार निजामपुर क्षेत्र में 16 साल की 9वीं की छात्रा स्कूल से छुट्‌टी के बाद घर लौट रही थी। तभी रास्ते में कैफे चलाने वाला राकेश नाम का शख्स उसे अपनी दुकान के अंदर ले गया, जहां पहले से कुछ लोग और बैठे थे। आरोपी राकेश ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद दो लोगों ने नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपी वारदात के बाद बेसुध हालत में छात्रा को वारदात स्थल से कुछ दूर आगे सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता को सड़क पर पड़ा हुआ देख किसी ने उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। होश में आने पर छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। उसके बाद निजामपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now