मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

शराब ठेके में घुसकर चोरी करने वाला तीसरा बदमाश काबू

On: September 23, 2021 11:04 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2020 में शराब के ठेके मे घुसकर शराब की पेटिया, नकदी व अन्य सामान चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को बुधवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के गाँव रीठड निवासी उस्मान के रूप में हुई है। इस मामले पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि जनवरी 2020 मे रात के समय बिहारीपुर गांव मे ठेके पर चार पांच आदमीयो द्वारा ठेके को खुलवाकर हथियार के बल पर ठेके मे रखी हुई शराब की पेटियो व अन्य सामान को गाडी मे डालकर चोरी करके ले गए थे। हनुमान सेलमैन की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने संलिप्त तीसरे आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now