TEHCIL DHARUHERATEHCIL DHARUHERA

Rewari News: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे के गांव खरखड़ा, खलीलपुर, तीतरपुर, निखरी, रसगन, खिजूरी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट सूची पर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने उपायुक्त सह रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इन गांवों की जमीनें राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-8 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) से जुड़ी हुई हैं, जहां वर्तमान में बाजार भाव 5 करोड़ रुपये से लेकर 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक चल रहा है।Rewari News
Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

धारूहेड़ा के गांव खलियावास के सरपंच राजकुमार, खरखडा के सरपंच सुशीला यादव, निखरी के सरपंच सुनील कुमार, पंचायत समिति मेंबर धीरज यादव, पूर्व सरपंच रसगण से सुमन यादव ने बताया कि कलेक्टर रेट को काफी कम रखा गया है, जिससे किसानों और जमीन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है प्रस्तावित रेट वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप नहीं हैं और इससे जमीन की खरीद-फरोख्त पर भी असर पड़ेगा।

 

धारूहेड़ा में क्लेक्टर रेट बढाने के लिए उपायुक्त को सरपंचों ने सौंपा ज्ञापन
धारूहेड़ा में क्लेक्टर रेट बढाने के लिए उपायुक्त को सरपंचों ने सौंपा ज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि एनएच-8 से सटी सभी जमीनों का कलेक्टर रेट कम से कम 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ या उससे अधिक निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रह सकें और उन्हें उचित मूल्य मिल सके।Rewari News
Rashifal 30 March: आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
SUMAN RASGAN
SUMAN RASGAN

एनएच-8 से सटी सभी जमीनों का कलेक्टर रेट कम से कम 6 करोड़ रुपये प्रति एकड़ या उससे अधिक निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों के उचित मूल्य मिल सके।
सुमन यादव, पूर्व सरपंच रसगण

 

 

 

ANIL YADAV ADV
ANIL YADAV ADV

रिहायशी प्लॉटों का कलेक्टर रेट कम से कम 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से ऊपर तय किया जाए। उनकों उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार कर वास्तविक बाजार स्थिति के अनुसार संशोधन करेगा।Rewari News
एडवोकेट अनिल यादव

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •