Rewari Crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयसिंहपुर सीमा के नजदीक सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह हाईवे किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी मौके पर जमा हो गए।
पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि जयसिंहपुर सीमा के पास हाईवे के किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। हालांकि, मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हो सके, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।Rewari Crime
पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। शव को कब्जे में लेकर बावल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज दी है

















