Rewari Crime: धारूहेड़ा : धारूहेड़ा के गांव आकेड़ा की नारायण विहार कालोनी से चोर रात को एक मकान से लाखों रुपए की कीमत के जेवरात व ₹2500 नकदी चोरी कर ले गये। जब मकान मालिक घर आया तो चोरी का पता चला।
सेक्टर 6 पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक सोहनवीर उर्फ सोनू पुत्र सलेचन बताया कि वह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता है। वह 2 फरवरी 2026 को मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल होने गया था और 5 फरवरी की रात को वापस अपने घर लौटा।Rewari Crime
\
बिखरा मिला सामान: उसने बमाया कि घर पहुंचने पर उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, तीन ओम सोने के, सोने की कान की बाली, सोने की झुमकी और करीब 2500 रुपये नकदी चोरी कर ले गए।Rewari Crime
मामला दर्ज कर जांच शुरू: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। सेक्टर 6 पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।Rewari Crime

















