Weather Alert: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर हरियाणा में भी साफ तौर पर देखने को मिला है, जहां 27 जनवरी को कई जिलों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई।Weather Alert
भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर जिलों में जमकर ओले गिरे। भिवानी, रोहतक, हिसार और यमुनानगर में ओलावृष्टि के बाद खेतों और सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगह फसलों को नुकसान भी पहुंचा।
तापमान में भी गिरावट दर्ज: मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 27 जनवरी को करनाल जिले में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुग्राम जिले में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
Weather Alert हरियाणा के सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, नूंह और फरीदाबाद जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह हरियाणा का औसत तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला में सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सुबह के समय बारिश की संभावना 100 प्रतिशत बनी हुई है और हवा की गति लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 जनवरी को भी मौसम इसी तरह ठंडा और बारिश वाला बना रह सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 और 30 जनवरी को मौसम कुछ हद तक शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा ।
मौमस विभाग के अनुसार 1 फरवरी से दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान तापमान का कम रहना रबी फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, जिससे गेहूं, सरसों और चने की फसलों को मजबूती मिलेगी।
घने कोहरे और कोल्ड वेव की संभावना: भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे और कोल्ड वेव की संभावना भी जताई है। खासकर ग्रामीण और खेतों वाले इलाकों में तरल रसायनों के जमने से पाला पड़ने की आशंका है, जिससे सुबह के समय सड़कों और फसलों पर कोहरा और पाले की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को दिन में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है, लेकिन रात के समय पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत हैं।

















