मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: रेवाड़ी के व्यापारी मोहन हत्याकांड में शामिल आरोपी तीन दिन रिमांड पर

On: January 18, 2026 2:42 PM
Follow Us:
व्यापारी मोहन हत्याकांड में शामिल आरोपी तीन दिन रिमांड पर

Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा टीम को एक ओर बडी सफलता मिली है। टीम ने गत 23 दिसंबर को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सुंडा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime

23 दिसंबर को हुइ्र थी वारदात’: बता दें कि गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता ने गांव में मोहन ट्रेडर्स के नाम से एक खाद-बीज की दुकान की हुई है। गत 23 दिसंबर को शाम के समय उसका पिता दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक इंडेवर गाड़ी उनके दुकान के नजदीक चौराहे पर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दो युवक दवाई खरीदने की बात कहते हुए उनकी दुकान में घुस गए।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Haryana News: कांवड़ यात्रा को लेकर आया बडा अपडेट, सीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

CRIME NEWS
सिर में मारी गोली: दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसके पिता के सिर में गोली मार दी। उसके पिता जमीन पर गिर गए तो दूसरे युवक ने भी उसके पिता पर गोली दाग दीं। दुष्यंत ने अपने पिता की हत्या के पीछे हिसार निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किया था। जिस पर पुलिस में थाना कोसली में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें  बेरोजगारी के बाद अब पेपर लीक में हरियाणा बना नंबर बन, आप व कांग्रेस ने दी मुबारकवाद

एमडी ने रचाया था सारा खेल: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश उर्फ जयवीर ने बताया कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है। मोहन उनकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। कुछ समय पहले मोहन ने उनकी कंपनी से विवाद के चलते कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। मोहन अपने निचे जुड़े लोगो की सेलरी के लिए भी उनकी कंपनी पर बार बार दबाब बना रहा था। जिससे उनकी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। इस विवाद के चलते उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या करवाई थी।

यह भी पढ़ें  Rewari: जर्जर स्कूल भवनों की होगी कायाकल्प

मास्टर माइड किया था काबू: सीआइए धारूहेड़ा पुलिस ने गत 12 जनवरी की रात को एक और आरोपी जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को गांव खरखडा से भटसाना के कच्चे रस्ते पर मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।

जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला सोनीपत के गांव भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now