Haryana News: धारूहेड़ा : नंदू गौशाला एवं उपचार केन्द्र में गौशाला का वार्षिक समारोह व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गौ सेवा आरक्षण हरियाणा के वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव, गौ रक्षा दल हरियाणा के उपाध्यक्ष आचार्या आजाद सिंह, विश्व हिंदू परिषद के हरियाणा संयोजक भारत भूषण, मेवात गुरूकल से आचार्य तरूण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि वार्षिक समारोह में गौशाला में सहयोग करने वाले समाज सेवियों व गोरक्षक शहीद सोनू यादव फिदेडी, गोरक्षक अनिल यादव अलवर, गौरक्षक विक्रात पाटोदी व गौ रक्षक मंगल यादव पंच गांव के परिजनों को सम्मानित किया गया।Haryana News

वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव ने सरकार की ओर गौशाला को दी जाने वाली सुविधाओं में बारें में जानकारी दी।

बैठक में लालाराम यादव, शमशेर यादव, धीरज यादव, मानसिंह पटवारी, नवीन यादव फिदेड़ी, भगवान सिंह राठौड़, देवेंद्र देवासी, धर्मपाल श्योराण, बब्बू सिंह शेखावत, सतीश खोला, नवीन यादव नपा उपचेयरमैन अजय जांगडा, धर्मपाल और दिनु आदि मोजूद रहे।Haryana News

















