मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

डीजीपी की नियुक्ति के साथ ही रेवाड़ी की ये हवेली आई चर्चा में ?

On: January 2, 2026 10:49 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। नई साल पर हरियाणा को नया मुख्यिा मिल गया है। इस मुख्यिा यानि हरियाणा के नए आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल रेवाड़ी से पुराना रिश्यात रहा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल का नाम सामने आते ही रेवाड़ी के मोहल्ला बास सिताब राय की एक पुरानी हवेली भी चर्चा में आ गई है।

जानिए कौन है वेद प्रकाश सिंघल: रेवाड़ी के लोगों के अनुसार वेदप्रकाश सिंघल मोहल्ला बास सिताब राय स्थित इसी हवेली में रहते थे। उस समय अजय सिंघल भी एक बार रेवाड़ी आए थे और इस हवेली में उनका आना-जाना हुआ था। यह हवेली अजय सिंघल के चाचा वेदप्रकाश सिंघल से जुड़ी रही है, जो लंबे समय तक यहां रहे थे। हालांकि बीते कई वर्षों से यह हवेली बंद पड़ी है और परिवार का कोई सदस्य यहां निवास नहीं करता।

यह भी पढ़ें  Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से स्कूलों में बदलाव, GRAP-3 होगा लागू, जानिए पूरा आदेश

अभी कहां रहते है वेदप्रकाश: लोगो ने बताया कि वेदप्रकाश सिंघल करीब 15 साल पहले सतीश स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे गुरुग्राम चले गए, जिसके बाद से यह हवेली खाली पड़ी हुई है। आसपास के लोग बताते हैं कि लंबे समय से इस मकान में कोई गतिविधि नहीं है और यह केवल एक पारिवारिक स्मृति के रूप में रह गई है।

अजय सिंघल के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता ओमप्रकाश सिंघल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में नौकरी करते थे। इसी कारण परिवार लंबे समय तक दिल्ली में ही रहा और अजय सिंघल का जन्म भी दिल्ली में हुआ।

यह भी पढ़ें  Kal ka Mousam: हरियाणा में तीन दिन होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

​आखिर क्यों है हवेली बंद: मोहल्ले के निवासी भूपेंद्र भारद्वाज बताते हैं कि करीब 32 साल हो गए, लेकिन उन्होंने कभी अजय सिंघल के परिवार को यहां रहते हुए नहीं देखा। उनका कहना है कि जिस हवेली की चर्चा हो रही है, वह भी अजय सिंघल के चाचा वेदप्रकाश सिंघल की थी, न कि उनके माता-पिता की। समय के साथ परिवार का रेवाड़ी से संपर्क लगभग समाप्त हो गया और हवेली बंद रह गई।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now