Dharuhera News: छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर से तीन लाख की चोरी का मामला गर्माया

On: December 28, 2025 7:40 AM
Follow Us:
death

Dharuhera News: धारूहेड़ा: अलावलपुर में एक कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। छात्र की मौत होने पर अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया। हालांकि, अंतिम संस्कार के बाद सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि मृतक छात्र ने पिछले छह माह में करीब तीन लाख रुपये की चोरी की थी, जो उसने अपने सहपाठियों को दे दिए।Dharuhera News

परिजनों के अनुसार छात्र बीते कुछ समय से घर से रुपये गायब कर रहा था, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रकम इतनी बड़ी हो चुकी है। परिवार का कहना है कि छात्र स्कूल में अपने दोस्तों को पैसे बांटता था और इसी कारण उसने लगातार घर से रुपये चोरी किए। जब घर में पैसों की कमी महसूस हुई तो परिवार ने इसकी जांच शुरू की, लेकिन इससे पहले ही छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई।Dharuhera News

बताया जा रहा है कि छात्र को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। परिजनो ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इसके बाद जब घर में पैसों की चोरी की बात सामने आई तो पिता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस का रुख किया। मृतक छात्र के पिता ने थाना धारूहेड़ा में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा छह माह में करीब तीन लाख रुपये चोरी कर चुका था। उन्होंने यह भी मांग की है कि जिन बच्चों को यह पैसे दिए गए हैं, उनसे रकम की रिकवरी करवाई जाए।

फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक तरफ मासूम छात्र की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी रकम की चोरी और उसका इस्तेमाल कैसे हुआ, यह सवाल पूरे मामले को और पेचीदा बना रहा है। थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया हमें शाम को शिकायत मिली है। गांव के कुछ बच्चो ने नाम बताए गए जिन्होंने उनके बेटे से पैसे लिए है। बेटे की मोत कैसे हुई, हमारे पास कोई सूचना नहीं है। जिस बच्चो पर पेैसे लेने का आरोप है  उनको थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now