16 November 2025 Ka Rashifal: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 16 नवंबर को चार राशियों की बढ़ेगी भाग्यवृद्धि

On: November 16, 2025 10:32 AM
Follow Us:
16 November 2025 Ka Rashifal: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 16 नवंबर को चार राशियों की बढ़ेगी भाग्यवृद्धि

16 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और रविवार का दिन भी है। यह तिथि सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। साथ ही, प्रीति योग सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा। रात 2 बजकर 11 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। खास बात यह है कि दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा।

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों में खुशी मिलेगी और मन शांत रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। संगीत या वादन से जुड़े लोग बड़ी परफॉर्मेंस का मौका पा सकते हैं।

वृषभ

वृषभ वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कला में निखार आएगा और आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। कास्मेटिक बिजनेस शुरू करने के लिए दिन शुभ है। वकीलों को बड़े केस मिल सकते हैं और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोग थोड़ा मेहनत ज्यादा करेंगे। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े लोग सतर्क रहें। सामाजिक समारोहों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

कर्क

कर्क राशि वालों को बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। घर पर कुछ मन-मुटाव हो सकता है। आईटी क्षेत्र में फायदा होगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह

सिंह राशि वालों को धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। उधार के पैसे वापस मिल सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए दिन उम्मीद से बेहतर रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। छोटे व्यापार के लिए अच्छा दिन है। बड़े भाई या पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के मौके भी बढ़ेंगे।

तुला

तुला राशि वालों को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी। प्लास्टिक व्यापार में तरक्की होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक वालों के करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

धनु

धनु राशि वाले समाज में सम्मान पाएंगे। ऑफिस में जूनियर्स से अच्छा संबंध रहेगा। मार्केटिंग-सेल्स में नए क्लाइंट मिलेंगे। जीवनसाथी को सलाह देने का समय है।

मकर

मकर राशि वाले परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शिक्षण क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के अवसर हैं। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। किस्मत साथ देगी। नए उद्यम और पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन

मीन राशि वाले आर्थिक योजना में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी जरूरी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now