Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव एक बार फिर चर्चा में हैं हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने धारूहेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची। वहा पर एक महिला चिकित्सक के नदारद रहने पर पर मंत्री ने सीएमओं को फटकार लगाई।Haryana News
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इलाज का अधिकार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को गुणवत्ता पूर्वक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। पीएचसी पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखकर मंत्री ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने इस अवसर पर इलाज के लिए आए मरीजों से भी बातचीत की तथा स्वास्थ्य केन्द्र पर मिल रही सुविधा के बारे में फीडबैक लिया।Haryana News
मंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक चेक किया, जोकि पूरा मिला। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा पीएचसी को ओर अधिक सुविधाओं की आवश्यकता है। पीएचसी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरी उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।Haryana News
क्या हुइ कार्रवाई: सबसे बडा सवाल है कि अस्पताल में ड्यूटी हुई महिला चिकित्सक को जब सीएमओ रेवाड़ी ने फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। औचक निरीक्षण करने पहुची आरती राव ने इस लापरवाही के चलते सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए थे लेकिन विभाग में किस कदर गोलमाल इसकी पोल खुल गई है। लेकिन सवाल यह है आदेश के बावजूद उस महिला चिकित्सक पर क्या कारवाई हुई।
















