India vs South Africa Test 2025: शुबमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी मैदान में, होगा तगड़ा मुकाबला!

On: November 10, 2025 5:23 PM
Follow Us:
India vs South Africa Test 2025: शुबमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी मैदान में, होगा तगड़ा मुकाबला!

India vs South Africa Test 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज़ को लेकर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय टीम हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर शानदार फॉर्म में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर खत्म की थी। ऐसे में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने वाला है। इस बार भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा कर रहे हैं।

अगर टेस्ट क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड की बात की जाए, तो अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन भारतीय सरज़मीं पर बेहद निराशाजनक रहा है। अब तक दक्षिण अफ्रीका ने भारत में कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे केवल 5 में जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में उसे करारी हार झेलनी पड़ी है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। इस हिसाब से भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका हमेशा अहम रही है, और इस बार भी रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

15 साल से भारत में नहीं जीता है दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार भारत में टेस्ट मैच 15 साल पहले, साल 2010 में नागपुर के मैदान पर जीता था। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक पारी और छह रन से हराया था। उस मुकाबले में हाशिम अमला और जाक कालिस ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को 558 रनों तक पहुंचाया था। जवाब में भारत की टीम पहली पारी में 233 और दूसरी पारी में 319 रन ही बना सकी थी। हालांकि वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाए थे, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। तब से अब तक दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।

दोनों टीमों की टेस्ट स्क्वॉड और अब तक का रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 18 में बाज़ी मारी है। 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इस बार भारत अपने घरेलू मैदान और मौजूदा फॉर्म के दम पर बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डिवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हम्ज़ा, सायमन हार्मर, मार्को जॉनसन, केशव महाराज, एडन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेनी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now