Haryana News: हरियाणा राज्य परिवहन, गुरुग्राम ने दीपावली के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक विशेष बस सेवाओं की घोषणा की है। जीएम रोडवेज भारत भूषण गोगिया ने बताया कि त्योहार के दौरान यातायात और यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
गुरुग्राम-चंडीगढ़ मार्ग
इस मार्ग पर कुल 21 बसें चलेंगी, जिनमें साधारण, एचवीएसी और वोल्वो बसें शामिल हैं। साधारण बसें सुबह 4:00, 5:00, 6:00, 7:00, 8:00, 8:30, 9:15, 10:30, 11:00, दोपहर 1:30 और रात 11:20 बजे चलेंगी। एचवीएसी बसें सुबह 3:30, 5:30, 6:30, 7:30, 9:45, शाम 5:00 और रात 9:00 बजे उपलब्ध होंगी। वोल्वो बसें सुबह 5:00, दोपहर 11:30 और रात 10:00 बजे संचालित होंगी।
गुरुग्राम-जैपुर मार्ग और अन्य मार्ग
जयपुर मार्ग पर 11 बसें सुबह 5:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेंगी। इसके अलावा बैजनाथ, पंचरूखी, कटरा, शिमला, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, टनकपुर, सिरसा, जींद, रोहतक, रेवाड़ी और कोसली सहित अन्य मार्गों पर भी निर्धारित समयानुसार बसें संचालित होंगी।
निरीक्षक दुलीचंद 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सभी बस सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेंगे। सुबह 04:00 से 12:00 तक निरीक्षक महाबीर तथा उप-निरीक्षक जगदीश और अजय कार्य करेंगे। दोपहर 12:00 से 20:00 तक उप-निरीक्षक अशोक, रामखिलाड़ी और सुरेश बस संचालन और यात्रियों की सुविधा की निगरानी करेंगे।
यात्रियों के लिए जानकारी
यात्रियों को बस स्टैंड पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वे 0124-4912626 और 0124-2320222 नंबर पर संपर्क कर अपने सवालों और जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं।

















