Haryana News: भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा प्रदेश प्रभारी का धारूहेडा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
धारूहेडा:सुनील चौहान। भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा प्रदेश प्रभारी वरूण चौधरी का धारूहेडा पहुंचने पर भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओरस उनका भव्य स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश युवा प्रभारी के स्वागत का कार्यक्रम आयोजन किया गया। युवा मोर्चा प्रभारी के धारूहेडा आगमन पर पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा हरियाणा प्रदेश प्रभारी वरूण चौधरी ने कहा कि युवा कार्यकर्ता किसी भी संगठन में रीढ की हडडी का काम करते है। किसी भी संस्था, संगठन या पार्टी को आगे बढ़ाने में युवाओं का अहम योगदान रहता है। दिनश सैनी को ओबीसी मोर्चा के पद्रेश कार्यारिण सदस्य बना गया है। दिनेश सैनी हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी को आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपनी टीम को और अधिक सक्रिय करेंगे तथा उसे भापपा पदाधिकारियो को कार्यकारिणी मैंबर बनाए जाने पर आभार जताया। इस मौके पर पार्षद राहुल जोशी, सैनी सभा के प्रधान खेमचंद सैनी, नानक खोला, सुरेश कुमार, संदीप बोहरा, किशोरी लाल, शेर सिंह, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।