मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana weather: किसानों और आम लोगों के लिए मौसम अलर्ट, हरियाणा में ठंड और बारिश का असर अगले तीन दिन तक जारी

On: October 11, 2025 4:18 PM
Follow Us:
Haryana weather: किसानों और आम लोगों के लिए मौसम अलर्ट, हरियाणा में ठंड और बारिश का असर अगले तीन दिन तक जारी

Haryana weather: हरियाणा में मौसम ने एकदम करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। दिन में धूप जरूर खिलती है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है ठंडक महसूस होने लगती है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है।

राज्य में 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर दिखाई देने लगा है। हिसार में 10 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करनाल, फरीदाबाद, कैथल और महेंद्रगढ़ में तापमान 18 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नारनौल में अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा, जबकि रोहतक में तापमान लगभग 6.5 डिग्री नीचे था।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में डाॅक्टरों के लिए ये आदेश हुआ जारी, जाने यहाँ ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर के शुरुआती दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी बारिश हुई है। केवल नौ दिनों में औसतन 29.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इससे तापमान में गिरावट आई है। पिछले रिकॉर्ड की तुलना में यह काफी अधिक है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 14 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर साफ और खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र में भी बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana Uday Outreach: Dharuhera में 16 जून को निकाली जाएगी साइकिल यात्रा

शहर की हवा की गुणवत्ता (AQI) बारिश के बाद थोड़ी सुधरी है, लेकिन अभी भी सामान्य स्तर पर नहीं है। गुरुग्राम में शुक्रवार को AQI 161 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम में सतर्क रहने, हल्के गर्म कपड़े पहनने और सर्दी-जुकाम के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों में ठंड लगने और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। मौसम का यह बदलाव कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Success Story: खुद का बिजनेस करने के लिए ठुकराई 1 करोड़ की नौकरी, आज बन गयी 50 करोड़ की कंपनी की मालकिन

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now