Haryana News: बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी रिमांड पर, 9 साल बाद चढे रेवाड़ी पुलिस के हत्थे

On: March 21, 2026 8:58 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: चोरीशुदा मोटरसाईकिलो पर फर्जी नम्‍बर प्लेट, ईन्जन, चैसिस नम्बर लगाकर इस्‍तेमाल करने के वर्ष 2016 के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्‍त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

धारूहेड़ा: चोरीशुदा मोटरसाईकिलो पर फर्जी नम्‍बर प्लेट, ईन्जन, चैसिस नम्बर लगाकर इस्‍तेमाल करने के वर्ष 2016 के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्‍त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्‍थान के जिला भरतपुर के गांव काबन का बास निवासी मौसम के रूप में हुई है।Haryana News

जांचकर्ता ने बतलाया कि 2016 को पुलिस ने चैकिंग के दौरान धारूहेड़ा के सुभाषचन्द्र बोस चौक पर दो संदिग्‍ध मोटरसाईकिल सवार व्‍यक्तियों को चैक किया गया था। जिनकी मोटरसा‍ईकिल की चैकिंग से पाया गया कि दोनो मोटरसाईकिलों की नम्‍बर प्‍लेट पर एक ही नम्‍बर थे।

ईन्जन व चैसिस नम्बर भी हूबहू एक जैसे ही गुदे हुए थे तथा RC व इन्शोरेन्श भी एक जैसी ही थी। पूछताछ पर दोनो आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव गोगली निवासी ओमप्रकाश व राजस्‍थान के ही जिला भरतपुर के गांव सुन्‍दरावली निवासी गजराज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था तथा आरोपियों से 4 मोटरसाईकिल भी बरामद की थी।

दोनो आरोपियों से पूछताछ के दौरान राजस्‍थान जिला भरतपुर के गांव काबन का बास निवासी मौसम का नाम सामने आने पर पुलिस आरोपी मौसम की तलाश में जुटी हुई थी। जिसको शनिवार सांय धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी से पूछताछ पर सामने आया कि उसने चोरीशुदा मोटरसाईकिलें खरीदकर उन पर रेती मारकर फर्जी ईंजन व चैचिस नम्‍बर लगाकर आरोपियों मोटरसाईकिलें बेची थी। आरोपी को पेश करके आगामी पूछताछ बारे एक दिन के पुलिस रिमाण्‍ड पर लिया है।Haryana News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now