NCC News Haryana: कैडेट का एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के लिए चयन

On: September 27, 2025 5:15 PM
Follow Us:
NCC News Haryana

धारूहेड़ा: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चल रहे एनसीसी संगठन की आठ हरियाणा बटालियन एनसीसी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” राष्ट्रीय कैंप के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा के एनसीसी कैडेट विशाल कुमार का चयन हुआ है।NCC News Haryana

एनसीसी कार्यवाहक अधिकारी डा. सज्जन कौशिक ने बताया कि आठ हरियाणा बटालियन रेवाड़ी में कुछ समय पहले राष्ट्रीय कैंप के लिए परीक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें विशाल कुमार को राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित किया गया था।NCC News Haryana

इस राष्ट्रीय कैंप का आयोजन 03 से 14 अक्टूबर 2025 तक मलोट (पंजाब) में होगा। एनसीसी कैडेट विशाल कुमार को स्कूल प्रिंसिपल डा. सुवीरा यादव व स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी।NCC News Haryana

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now