धारूहेड़ा: खेल जगत में मसानी की बेटी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। रिया यादव ने करनाल स्थित करण स्टेडियम में 27-28 सितंबर को आयोजित 38वीं हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 गर्ल्स शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।Haryana Sports News
इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।रिया यादव पिछले कई वर्षों से एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और नेशनल स्तर पर लगातार मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।Haryana Sports News
कोच अनिल यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही रिया की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
लोगो को उम्मीद है की वह एक बार फिर पदक जीतकर हरियाणा का परचम ऊंचा लहराएंगी। स्कूल की प्राचार्य गंगा देवी, सरपंच मसानी संजू यादव , पूर्व सरपंच रसगन सुमन यादव, कैप्टेन लालाराम, पंच प्रीतम, राजेंद्र धर्मेंद्र व अनिल ने छात्रा को बधाई दी है।

















