मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : ताऊ देवीलाल जयंती पर नाथूसरी चौपटा में हवन यज्ञ का आयोजन, जेजेपी पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण

On: September 25, 2025 11:18 AM
Follow Us:

Haryana news : नाथूसरी चौपटा में ताऊ देवीलाल चौक पर जननायक जनता पार्टी के हलका प्रधान अनिल कासनियां की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । इस मौके पर जेजेपी के पदाधिकारियों ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा और चौक की साफ सफाई की और उसके बाद विधिवत रुप से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए जननायक जनता पार्टी के ऐलनाबाद के हल्का अध्यक्ष अनिल कासनिया ने बताया कि पार्टी की तऱफ से आज प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। इस मौके पर जब तक सूरज चाँद रहेगा ताऊ तेरा नाम रहेगा। ताऊ देवीलाल अमर रहें, जैसे गगन भेदी नारों के साथ जननायक ताऊ देवीलाल जी को याद किया और पुष्पमालाएं पहनाई गई।

यह भी पढ़ें  Haryana Railway: हरियाणा के इन जिलों से होकर गुजेरगी हाइड्रोजन ट्रेन, यात्रियों का बचेगा समय

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 122 जगहों पर पार्टी की तरफ से ताऊ देवीलाल की प्रतिमाओं और चौक पर साफ सफाई की गई है। वहीं प्रतिमा पर फूल चढाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों की तरफ से नाथूसरी चौपटा के ताऊ देवीलाल चौक पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। वहीं प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कार्यक्रम किये गए हैं।Haryana news

3fc72001 6bd5 4708 b00d ece0fc052fd4

इस मौके पर सुरेंद्र बैनीवाल ने बताया कि पार्टी की तरफ से जनहितैषी कार्य करवाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जननायक जनता पार्टी ने हमेशा किसान कमैरे वर्ग की लड़ाई लड़ी है और आम लोगों के साथ मिलकर पार्टी लगातार जनता के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला के दिशानिर्देशों पर चलते हुए पदाधिकारी आमजन के बीच पहुंच रहे हैं और पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana: अब इन महिलाओं को मिलेगी 2100 रूपए पेंशन, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

इस मौके पर ऐलनाबाद हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया, सुरेंद्र बैनीवाल वरिष्ठ नेता, सुरजीत ढिल्लो, किसान प्रकोष्ट के प्रधान रामूर्ति ढिल्लो, जिला महासचिव हनुमान कासनिया, युवा प्रदेश महासचिव अशोक ढिल्लो, हीरालाल स्वामी, कृष्ण शाहपुरिया, ब्लॉक समिति मेंबर पवन गहलोत, संत पूर्णदास, मौजी राम जांगड़ा, सतपाल बैनीवाल, छोटूराम भाकर, रणधीर ढिल्लो, मदन गाट, देवीलाल कड़वासरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now