Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में चोरों ने सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी की कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, चोर घर से करीब 18 लाख रुपये की नकदी और 50 तोले से ज्यादा सोने के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस को पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद थाना चन्दनीबाग और सीआईए की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी ओमप्रकाश कटारिया की कोठी है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।Haryana news

















