मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी मौका 

On: September 15, 2025 2:49 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खबर है। अधिक वर्षा या जलभराव से किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने का आज अंतिम दिन है।

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में वर्षा और जलभराव की वजह से जिन गांवों में किसानों की फसल खराब हुई है वह किसान अपनी फसल खराबे की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सोमवार 15 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा।Haryana news

यह भी पढ़ें  जरूरी सूचना: रेवाड़ी बावल व कोसली में 6 अप्रेल तक केवल इन गांवोंं के किसानो की MSP पर होगी सरसों खरीद, यहां पढे पूरी लिस्ट: डीसी

प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी आदि नुकसान का आकलन करेंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now