Haryana NEET UG Counselling 2025: शेड्यूल जारी, जानें फीस और सीट आवंटन तिथि

On: September 11, 2025 2:53 PM
Follow Us:
NEET UG

Haryana NEET UG Counselling 2025: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण तिथियां तय कर दी गई हैं।Haryana NEET UG Counselling 2025

11 सितंबर 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गईहै। इच्छुक उम्मीदवार पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Haryana NEET UG Counselling 2025

 

Haryana NEET Counselling 2025: सीट आवंटन तिथि
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण तिथियां तय कर दी गई हैं। पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 है। प्रवेश की अंतिम ज्वाइनिंग तिथि 24 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। Haryana NEET UG Counselling 2025

पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2025
प्रोविजनल सीट आवंटन: 16 सितंबर 2025
आपत्तियां दर्ज करने व निपटान के बाद उसी दिन अंतिम सीट आवंटन सूची जारी होगी।
चयनित उम्मीदवारों को 16 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन प्रोविजनल ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।
दस्तावेज सत्यापन: 21 से 23 सितंबर 2025
प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड: 21 से 24 सितंबर 2025
अंतिम ज्वाइनिंग तिथि: 24 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) Haryana NEET UG Counselling 2025

Haryana NEET UG Counselling 2025: फीस डिटेल्स
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सुरक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है। राज्य कोटा (सरकारी और निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेज) की सीटों के लिए यह शुल्क 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी जैसे SC, SCD, BCA, BCB, EWS और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 5,000 रुपये है।Haryana NEET UG Counselling 2025

 

यदि कोई अभ्यर्थी प्रबंधन कोटा (निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय) में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसे 1 लाख रुपये का शुल्क जमा करना होगा। ध्यान देने योग्य है कि जो उम्मीदवार निर्धारित सुरक्षा राशि का भुगतान नहीं करेंगे, उन्हें राउंड 2 की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अयोग्य माना जाएगा। Haryana NEET UG Counselling 2025

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now