Haryana Crime : रेवाड़ी में यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने वालों को सूचना देनी वाला महिला झज्जर से काबू

On: March 21, 2026 10:45 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: सीआईए टीम ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और लूटपाट जैसी गंभीर वारदात में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी: सीआईए टीम ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और लूटपाट जैसी गंभीर वारदात में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव साल्हावास निवासी विनोद देवी उर्फ काली के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।Haryana Crime

मामला 4 अप्रैल का है, जब एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि रात के समय कुछ हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए थे। आरोपियों ने परिवार को धमकाया, उनके मोबाइल फोन छीन लिए और घर में मौजूद महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर अश्लील वीडियो बना ली। वारदात के दौरान बदमाश लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और सीसीटीवी सेटअप बॉक्स भी अपने साथ ले गए। जाते-जाते उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।Haryana Crime

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर महेंद्रगढ़, चूरू, फरीदाबाद और हिसार जिले के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों को पीड़ित के घर की जानकारी उपलब्ध कराने में विनोद देवी उर्फ काली की अहम भूमिका थी। बुधवार को सीआईए ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now