Haryana news : हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

On: March 21, 2026 10:45 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विंडो पर प्राप्त हुईं अनेक शिकायतों के आधार पर गांव भोंडसी में अवैध निर्माण गतिविधियों पर बुधवार को नगर निगम गुरुग्राम ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायतों के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में अवैध रूप से बने ढांचों को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 7 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया और लंबे समय से कब्जा धारियों के कब्जे में पड़ी सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। अब यह भूमि पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। अभियान का संचालन ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता आर.के. मोंगिया की देखरेख में किया गया। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा, रोहित, अंकित कपूर और वरुण की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, पूरे ध्वस्तीकरण अभियान को निगम टीम ने सार्वजनिक सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रावधानों के तहत सफलतापूर्वक संपन्न कराया। सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने बताया कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now