Haryana: हरियाणा को मिलेंगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

On: March 21, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर में प्रदूषण पर नियंत्रण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। “पीएम-ई-बस सेवा योजना” के तहत करीब 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का लाभ हरियाणा को भी मिलेगा, जहां लगभग 450 ई-बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 100 बसें अकेले गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर के भूमि पूजन के अवसर पर इसकी घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। मंत्री ने बताया कि यह योजना प्रदूषण कम करने के साथ-साथ लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराएगी। Haryana

जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ संस्थानों के अनुमान बताते हैं कि ई-बस योजना से देशभर में 45 से 55 हजार तक नए रोजगार पैदा हो सकते हैं। वहीं, अब तक चल रही 3,800 से अधिक ई-बसों से हजारों टन हानिकारक गैसों के उत्सर्जन में कमी आई है, जिसका सीधा लाभ पर्यावरण और जनता के स्वास्थ्य को मिल रहा है। Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now