Haryana news  : हिसार से जयपुर के लिए इन दिन शुरू होगी हवाई सेवा, जाने टिकट बुकिंग और किराया 

On: September 8, 2025 7:41 AM
Follow Us:

Haryana news  : हरियाणा से जयपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवा 12 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को शाम 5.35 बजे हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो 6.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर हिसार से जयपुर का किराया 1957 रुपये बताया जा रहा है।

हिसार से जयपुर की दूरी करीब 340 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से सफर में छह से सात घंटे लगते हैं। हवाई जहाज से केवल 1 घंटा 5 मिनट में जयपुर पहुंचा जा सकेगा।

बता दें हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने हिसार-दिल्ली-अयोध्या-हिसार के लिए 14 अप्रैल को हवाई यात्रा का शुभारंभ किया था। 9 जून को हिसार-चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवा का संचालन शुरू किया गया था। जम्मू और अहमदाबाद के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा का अनुरोध किया है। विभाग को अनुमति मिलते ही हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू होंगी।

ये रहेगा शेड्यूल
दिल्ली से जयपुर सुबह 9:40 बजे-सुबह 10:45 बजे

जयपुर से हिसार सुबह 11:10 बजे-दोपहर 12:15 बजे

हिसार से अयोध्या दोपहर 12:35 बजे-दोपहर 2:35 बजे

अयोध्या से हिसार दोपहर 3:00 बजे-शाम 5:00 बजे

हिसार से जयपुर शाम 5:35 बजे-शाम 6:40 बजे

जयपुर से दिल्ली शाम 7:10 बजे-शाम 8:15 बजे

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now