Sports News: सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन अंबाला के सिंगस हाई वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेरगढ़ साहा शाहबाद रोड पर 4 सितंबर से 7 सितंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, हरियाणा और कर्नाटक सहित देशभर से आए खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।Sports News
चैंपियनशिप का शुभारंभ 2017 में बैंकॉक (थाईलैंड) में हुई यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अभय गुप्ता (नारायणगढ़) ने किया। डायरेक्टर ऑफ चैंपियनशिप सत्यवीर धनखड़ (फरीदाबाद) ने बताया कि सभी राज्यों से आए एथलीट खिलाड़ी अपना बेहतरीन खेल कौशल दिखा रहे हैं और चैंपियनशिप में अपना स्थान मजबूत बनाए हुए हैं।
आयोजन कमेटी की वाइस चेयरमैन सुमन राठी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में स्पीड इवेंट, डबल अंडर रिले, डबल टच स्पीड रिले, डबल टच पेयर स्पीड और इंड्योरेंस जैसे मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं स्कूल प्रिंसिपल अंजू सुखीजा ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के खेल विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।Sports News
मैनेजमेंट कमेटी चेयरमैन विजय गोयल और आयोजन कमेटी चेयरमैन अमित राठी ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें खेल, सांस्कृतिक और डिजिटल समेत कई विभागों के सदस्यों की अहम भूमिका है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है और उम्मीद है कि यह आयोजन देश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
















