Haryana News: 18 सितंबर को होगा बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह

On: September 4, 2025 8:02 PM
Follow Us:
babu bal mukund gupt

Haryana News: रेवाड़ी  जिले के गांव गुड़ियानी के यशस्वी साहित्यकार और मूर्धन्य पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की 118वीं पुण्यतिथि पर आगामी 18 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर स्थित बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ में स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन के मुख्य आकर्षण पुस्तक लोकार्पण, पुरस्कार वितरण और विचार गोष्ठी रहेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी करेंगे।Haryana News

पुस्तक लोकार्पण

परिषद् के महासचिव साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने जानकारी दी कि समारोह हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला, विश्वविद्यालय की बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ और परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसके अंतर्गत 12 से 18 सितंबर तक जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

गुप्त जी के पौत्र बिमल गुप्त के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस बार भी पांच साहित्यकारों को हिंदी और हरियाणवी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र के कई साहित्यकारों की नवप्रकाशित कृतियों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अकादमी के हिंदी-हरियाणवी प्रकोष्ठ निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, उर्दू प्रकोष्ठ निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा और पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल मुख्य वक्ता होंगे।Haryana News

समारोह की तैयारियां बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ की अध्यक्ष प्रो. रोमिका बत्रा, परिषद् अध्यक्ष ऋषि सिंहल और प्रतिनिधि डॉ. सुशांत यादव की देखरेख में चल रही हैं। परिषद् के संरक्षक नरेश चौहान ‘राष्ट्रपूत’ स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे, जबकि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. दिलबाग सिंह का सानिध्य रहेगा। समीक्षा बैठकों के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगाHaryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now