नारनौल में चाकू से गोदकर हत्या: शरीर पर 10 से ज्यादा जगह घाव, नही हुई शिनाख्त

On: April 13, 2022 3:20 AM
Follow Us:

हरियाणा: अपराध तेजी से बढता जा रहा है। नारनौल शहर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर 10 से ज्यादा जगह घाव मिले है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को सूचना मिली की सिंघाणा बाईपास पर एक युवक की लाश खाली जगह पर पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ शव वहां पड़ा देखा। जांच की तो पता चला कि शरीर पर 10 से ज्यादा जगह तेजधार हथियार किए गए जख्म मिले।

मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 25 साल है और उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। सूचना के बाद नारनौल सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं। मृतक के एक हाथ पर रोहित लिखा हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों से गायब लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। हालांकि शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now