Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गुड़गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गुड़गांव की टीम ने एनकाउंटर के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को काबू कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गुड़गांव के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ गुड़गांव की टीम को सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ का रहने वाला रोहित फरीदाबाद गुड़गांव से होकर गुजरेगा। रोहित एक गैंग से जुड़ा हुआ शूटर है जिस पर हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़े सहित अन्य वारदातों के मामले दर्ज हैं। नाकाबंदी कर रही टीम को बाइक से रोहित आता दिखाई दिया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग करने के बाद जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो रोहित को पैर में गोली लगी। इस पर रोहित को काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आरोपी की बाइक को टीम ने कब्जे में ले लिया है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, रोहित एक आपराधिक गैंग का शूटर है जो एक वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था। प्रारंभिक तौर पर जांच में सामने आया कि उसने जून 2025 में राजस्थान के गंगा नगर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें वह फरार था।

















