Dharuhera News: पहले करेंगे सचेत, न मानने पर होगा चालान : डीएमसी ब्रह्म प्रकाश

On: August 28, 2025 8:14 PM
Follow Us:
स्वच्छता अभियान को लेकर डीएमसी ने ली नपा अधिकारियों की बैठक

Dharuhera News : डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने कहा है कि स्वच्छ धारूहेडा बनाने के उद्देश्य से मानवीय संवेदना अनुरूप अपने आसपास सुखद व स्वच्छता पूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए जहां हम अपनी धरा का सौंदर्यीकरण कर सकते हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

डीएमसी ब्रह्मप्रकाश वीरवार को नपा कार्यालय में सफाई को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे l बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरिंदर कुमार, नपा चेयरमैन कँवर सिंह, सचिव मोहित सहित सफाई की एजेंसी मौजूद रहीं lDharuhera News

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कूड़ा करकट के ढेर, वेस्ट, नालों की सफाई व्यवस्था, मुख्य सडक़ों पर अवैध कब्जों को हटाने सहित संबंधित विभागीय सडक़ों के गड्ढï को भरने के साथ ही शहरी सौंदर्यकरण की दिशा में उठाए गए हर कदम की विस्तार से समीक्षा होगीं।

स्वच्छता अभियान को लेकर डीएमसी ने ली नपा अधिकारियों की बैठक
स्वच्छता अभियान को लेकर डीएमसी ने ली नपा अधिकारियों की बैठक

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्केट में दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए कहा जाए। साथ ही यदि कोई कूड़ा करकट फैलाता है तो उसे पहले ग्रीन-येलो चेतावनी नोटिस दिए जाएं और फिर भी यदि कूड़ा करकट फैलाया जाता है तो संबंधित का चालान सुनिश्चित किया जाए।

—–

अभियान की तैयारियों को लेकर पाशर्वनाथ, विपुल गार्डन सोसायटी, बेस्टटेक, जीकेएन, इको इंजीनियर, सेक्टर 4, सेक्टर 6 व बास रोड की कई सोसाइटी के rwa जुड़े मेंबर बैठक में शामिल हुए। बैठक में पार्षद व आरडब्लयूए के मेंबरों से सुझाव भी मांगे गए।

30 अगस्त को मनेगा श्रमदान दिवस : इस स्वच्छता मुहिम में हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। सभी 30 अगस्त को श्रमदान दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, वार्ड पार्षद कृष्ण यादव,राजकुमार सैनी, राजू, डीके शर्मा, मनोज सैनी, चंद्रकांत आदि मौजूद रहे.

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now