हरियाणा के रेवाड़ी में अपने मालिक की कार और 5 लाख रुपए नकदी लेकर भागने वाले नौकर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने उसके पास स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया है।Breaking News
जानिए क्या है मामला: रेवाड़ी के जाडरा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसने रेवाड़ी के बव्वा गांव में धर्म एंड कंपनी के नाम से ईंट भट्ठा कर रखा है। जहां कुछ समय पहले तक झज्जर के गिजाड़ौद गांव का आकाश ड्राइवर की नौकरी करता था। करीब 3 माह पहले वह नौकरी छाेड़ कर चला गया था।
22 अगस्त की शाम को मैं भट्ठे पर अपनी स्विफ्ट कार लेकर पहुंचा। जहां पर आकाश भी आ गया, मैंने आने का कारण पूछा तो बोला कि बहाला आया था, आपसे मिलने चला आया।Breaking News
22 अगस्त को रात को वह ऑफिस में सो गया। कुछ देर बाद वह उठा तो वहां पर कार नहीं थी। जिस पर मैंने तुरंत आकाश को फोन किया। आकाश ने कहा कि बहाला गांव तक गाड़ी लेकर गया हूं, 10 मिनट में आ रहा हूं। वह 25 अगस्त तक नहीं लौटा तो मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
बता दे आरोपी गाड़ी चोरी के बाद यूपी के हसनपुर गांव में अपने मामा के यहां छिपा हुआ था। दिल्ली में जब उसका चालान कटा तो मालिक के पास मैसेज आया। उसके बाद टीम ने उसका पीछा किया।Breaking News
रेवाड़ी के कोसली थाना के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बव्वा में ईंट भट्ठा से चोरी कार को बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि पहले कितने वारदातों को वह अंजाम दे चुका है।Breaking News

















