Haryana News : गांव राजपुरा आलमगीरपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री नितिन कुमारी का चयन भारतीय सेना की एसएसबी तकनीकी शाखा में हुआ है। नितिन कुमारी अब सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) के पद पर अपनी सेवाएं देंगी।
परिवार के अनुसार नितिन कुमारी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सेना में शामिल होने का सपना भी संजोए रखा। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया और अब वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगी।Haryana News
गांव राजपुरा आलमगीरपुर में इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि नितिन कुमारी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति पर मेरी बेटी मेरी अभिमान के अध्यक्ष राकेश राव, एडवोकेट अनिल यादव, सरिता यादव, सुरेंद्र, पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बधाई दी है।

















