रेलवे में यात्रा करने वालोंं के लिए जरूरी सूचना है। हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इतना ही नहीं तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए जाएंगे।Indian Railways
बता दे कि जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के बीच अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते रेवाड़ी से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दिया गया है।Indian Railways
इन ट्रेनों के बदले रूट Indian Railways
चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 27 अगस्त को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Indian Railways
दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 27 अगस्त तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 27 अगस्त तक जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशन पर रुकेगी।
ये ट्रेने हुई रद्द Indian Railways
- फुलेरा-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 28 अगस्त तक
- भिवानी-ढेहर-भिवानी का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन 27 अगस्त तक
- रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 27 अगस्त तक
- रेवाड़ी-मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस 27 अगस्त तक

















