Delhi News: मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अपनाने का आह्वान, दिल्ली से देहरादून 2 घंटे और कटरा 6 घंटे में सफर होगा आसान

On: August 17, 2025 6:01 PM
Follow Us:
PM MODI

Delhi News: PM Modi  ने शनिवार को कहा कि उनका ‘‘वोकल फॉर लोकल” अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत कार्यबल नहीं बल्कि एक ‘‘विश्व शक्ति” है।

PM Modi ने आज दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।Delhi News

पीएम ने कहा कि भारतीय होने के नाते हमें भारत में बने सामान को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे विदेशी सामान छोड़कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें।

 

पीएम मोदी ने किया देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 का उद्घाटन
पीएम मोदी ने किया देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 का उद्घाटन

अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के फैसले के बीच पीएम मोदी का यह संदेश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने श्रीकृष्ण को ‘चक्रधारी मोहन’ और महात्मा गांधी को ‘चरखा धारी मोहन’ बताते हुए कहा कि एक से हमें शक्ति और दूसरे से आत्मनिर्भरता की सीख मिलती है।

मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि खादी, जो कभी समाप्त होने के कगार पर थी, उनकी सरकार के प्रयासों से उसकी बिक्री सात गुना बढ़ गई है। उन्होंने मोबाइल उत्पादन का जिक्र करते हुए कहा कि ग्यारह साल पहले हम फोन आयात करते थे, लेकिन आज देश में 30-35 करोड़ मोबाइल फोन बनते हैं और उनका निर्यात भी किया जा रहा है।

4 घंटे के सफर अब केवल 45 मिनट में: इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नई परियोजनाओं से दिल्ली से देहरादून का सफर केवल दो घंटे और दिल्ली से कटरा का सफर छह घंटे में तय किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। गडकरी ने कहा कि पहले दिल्ली पहुंचने में उन्हें 4 घंटे लगते थे, लेकिन अब केवल 45 मिनट का समय लग रहा है।

बोनस मिलेग डबल: प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के लिए सुशासन का अर्थ है जनता को सुविधाएँ उपलब्ध कराना। उन्होंने जीएसटी में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर गरीब और मध्यम वर्ग को डबल बोनस मिलेगा। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे जल्द से जल्द इसका अनुमोदन करें, ताकि हर परिवार तक इसका लाभ पहुँच सके।

प्रधानमंत्री ने ‘‘लुटियन जमात” और ‘‘जनहित याचिका के ठेकेदार” पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर चीज के लिए अदालत जाते हैं, लेकिन ऐसे कानून पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि तब वे आजादी के बारे में नहीं सोचते थे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now