Haryana news: हर जिले में बनेंगे पुलिस शिकायत प्राधिकरण, पुलिस कर्मियों पर होगी शिकायत दर्ज

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:

Haryana news:  हरियाणा में अपराध पर अंकुश् लगाने के लिए पुलिस ने एक काम करने जा रही है। हरियाणा में जल्द ही पुलिस शिकायत प्राधिकरण किया जाएगा। इसी को लेकर सभी जिलों में पुलिस शिकायत प्राधिकरण को लेकर जल्द ही महिला सदस्य की नियुक्ति कर दी जाएगी।

जिला स्तरीय पुलिस कंप्लेंट अथारिटी का चेयरमैन सेवानिवृत्त जिला जज हो सकता है। सदस्यों के तौर पर सेवानिवृत्त आइएएस और आइपीएस अधिकारी नियुक्त किए जा सकते हैं।Haryana news

बता दे कि अब करीब 11 वर्षों के बाद जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण के गठन पर काम शुरू हो गया है। इससे आमजन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत कर सकेंगे। हर जिले में प्राधिकरण बनने के बाद इंस्पेक्टर और उससे नीचे रैंक के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई आसानी से हो सकेेगी।Haryana news

1989 बैच के सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी डॉ. आरसी मिश्रा को हाल ही में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का चेयरपर्सन और 2014 बैच के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी ललित सिवाच को सदस्य बनाया गया है।Haryana news

500 से अधिक शिकायतें लंबित: बता दे कि हरियााणा में पुलिस शिकायत प्राधिकरण के पास 500 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, जिन पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा प्राधिकरण ने 70 मामलों में इंस्पेक्टर और उससे नीचे रैंक के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई के बाद गृह विभाग को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now