Bhiwani Teacher Murder: CM नायब सैनी का सख्त एक्शन, भिवानी SP का ट्रांसफर, SHO सहित पांच अधिकारी सस्पेंड

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:

Bhiwani Teacher Murder : हरियाणा के भिवानी में निजी स्कूल की महिला शिक्षक मनीषा की हत्या की गुत्थी तीन दिन बाद भी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस की नाकामी को लेकर सीएम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संज्ञान लेते हुए बडी कार्रवाई की है।Bhiwani Teacher Murder

मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद आइपीएस मनबीर सिंह को हटाकर आइपीएस सुमित कुमार को भिवानी का नया एसपी लगाया गया है। इतना नहीं पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित छह पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है।Bhiwadi Teacher Murder

इन पर गिरी गाज: महिला टीचर के मर्डर को लेकर लापरवाही व कार्रवाई नही होने से गुस्साए परिजनो ने जाम लगा दिया था। इसी को लेकर लोहारू के थाना प्रभारी अशोक, महिला एएसआइ शकुंतला, डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम के एएसआइ अनूप, कांस्टेबल पवन और एसपीओ धर्मेंद्र को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।Bhiwani Teacher Murder

इनका किया तबादला: गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार रात को तीन आइपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। वर्ष 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी मनबीर सिंह को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) मुख्यालय में एसपी लगाया गया है।Bhiwani Teacher Murder

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now