Breaking News: भिवाड़ी से खाटू श्याम जा रही पैदल पद यात्रा 2121 फीट श्याम ध्वाजा यात्रा का भगत सिंह चौक पर स्वागत किया गया. इस मौके पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा.।Breaking News
यात्रा के दौरान भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जयकारे लगाए और ध्वजा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों का कहना था कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलाते हैं।

पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा.स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में फूल बरसाकर स्वागत किया, वहीं विभिन्न स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई ।Breaking News
इस अवसर पर उपचेयरमैन अजय जागड़ा, पार्षद राहुल जोशी, पार्षद राजकुमार, विकास शर्मा, सुभाष शर्मा, धर्मपाल, राजेश सोनी, राजेश सैन और विजय सैन आदि मौजूद रहे.Breaking News
















