Breaking News: धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

On: August 12, 2025 5:15 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

Breaking News  : पिछले पांच दिनों से नगर पालिका की ओर से कूड़ा उठान बंद होने के कारण मुख्य बाजार, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। स्थिति यह है कि गर्मी और नमी के मौसम में इन ढेरों से बदबू फैलने लगी है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। Breaking News

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कूड़ा नहीं उठने से मच्छर और मक्खियों की समस्या बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। सबसे अहम बात यह है लाखों रूप्ए टेंडर देने के बाद ये हालात है। Breaking News

धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

पार्षद मनीषा सैनी, राजकुमार, राहुल राजपूत, राजेश, राकेश सैनी, नरेंदर. अजय, गोपाल, अनिल जे पी यादव ने बताया की बास रोड, सोहना रोड,रिहायशी इलाकों में गंदगी का ढेर जमा होने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई लोगों ने शिकायत की है कि बार-बार नगर पालिका को सूचित करने के बावजूद कूड़ा उठान शुरू नहीं हुआ है। इससे नाराज लोग अब सोशल मीडिया और मोहल्ला बैठकों के जरिए आवाज उठा रहे हैं।

 

धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

 

5 दिन पहले डीएमसी ने नपा में बैठक हुई थी तथा कूड़ा उठान को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई थी. इसका नतीजा यह रहा कि उस दिन के बाद से कूड़ा ही नहीं उठाया जा रहा है. यानि आदेश हवाई हो रहे है। लोगो का आरोप है की बार बार शिकायत के बाबजूद कोई सुनवाईं नही है.

अधिककारी भर रहे जेब: कूडा उठाने के नाम पर ठेकदारो से मिलकर अधिकारी जेब भर रहे है। क्योकि कूडा उठान पर बोझ के आधार पर बिल बनाया जाता है। नपा धारूहेड़ा में धर्म कांटे पर फर्जी बिल्र बना लिए जाते है। जिसको आसानी से पास करवा लिया जाता है। मोटे कमीशन व कमाई के लिए अधिकारी जनता को चूना लगा रहे है।

धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

धारूहेड़ा में लगे कूडे के ढेर, शिकायत पर नही होता उठान

नहीं होता निस्तारण: कूडे केा लेकर एक ओर बडा खेल यह भी है कूडे का टेंडर निस्तारण सहित दिया जाता है। लेकिन एजेंसी कूडे को निस्तारण नही करती बल्कि ज्यादा होने पर उसे आग के हवाले कर देती है। इसका लेकर कई बार पोलूशन विभाग को शिकायत की, लेकिन हुआ क्या। वही ढाक के तीन पात… सब मिले हुए है ऐसे मे कोई कार्रवाई नही करता।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now