Haryana News: 10 लाख कुम्हारों की हुई बल्ले बल्ले, सीएम ने किया ये ऐलान

On: August 12, 2025 2:54 PM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा के कुरूक्षेत्र में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सैनी पात्र लोगों को प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।

बता दे कि 10 लाख कुम्हारों को हुई बल्ले बल्ले होनी वाली है। सीएम सैनी ने एलान किया है हरियाणा में करीब 10 लाख कुम्हारों को सरकार की ओर से पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर मंत्रियों और सासदों द्वारा इन पात्रता प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।

सौंपी जिम्मेदारी: पात्र लोगों को प्रमाण पत्र वितरण करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। खाद्य, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा जिला जींद, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर झज्जर, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम पलवल में रहेंगे। जबकि सामाजिक न्याय अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव जिला महेन्द्रगढ़ में पात्रता प्रमाण पत्र बांटेंगी।Haryana News

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पानीपत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा हिसार में पात्रता प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।

कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कैथल, करनाल और यमुनानगर के कुम्हारों को भी पात्रता प्रमाण पत्र सीएम नायब सैनी द्वारा प्रदान किए जाएंगे। वहीं सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now