Haryana News: रेवाड़ी के नसियाजी रोड स्थित मेटल फैक्ट्रियों पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान दो फैक्ट्रियो के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। टीम के साथ बिजली निगम की इकाई भी मौजूद रही, जिसने मौके पर पूरी प्रक्रिया पूरी की। अचानक टीम के पहुंचने से अफरा तफरी मच गई।
बता दे रेवाड़ी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा दोनों फैक्ट्रियों को पहले ही क्लोजर नोटिस जारी किया गया था, क्योंकि उन पर सीवरेज लाइन में केमिकल युक्त पानी डालने का आरोप था। इसके बावजूद फैक्ट्री संचालन जारी रहा।Haryana News
छापेमारी में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार और बिजली निगम के जेई सतीश कुमार के साथ पूरी टीम ने कार्रवाई अंजाम दी। जेई सतीश कुमार ने बताया कि पहले भी इन कनेक्शनों को काटा गया था, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुनः जोड़ दिया गया था, अब दोबारा से उन्हें काटा गया है।
क्योंकि फैक्ट्रियों को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की बात पहले भी हुई थी, लेकिन अभी भी कई मेटल यूनिट यहां काम कर रही हैं। यदि तय समय में जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।Haryana News
यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि जब प्रदूषण विभाग, नगर परिषद और दमकल विभाग पास ही मौजूद हैं, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई और आखिरकार सीएम फ्लाइंग को ही हस्तक्षेप क्यों करना पड़ा।

















