Haryana News: करनाल में रक्षाबंधन के दिन एक बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे पर कुटेल फ्लाईओवर से पहले यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस इको कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर (Big Accident ) चढ़ गई। हादसा उस समय हुआ, जब इको कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
हादसे के समय विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण अपने फॉर्म हाउस से गुजर रहे थे। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सवारियों का हालचाल जाना। उन्होंने कंडक्टर से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। करीब 15 मिनट बाद बस को सुरक्षित रास्ते से आगे भेजा गया।Haryana News
रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की बसें सुबह से ही खचाखच भरी चल रही थीं। शनिवार सुबह कुरुक्षेत्र डिपो की यह बस दिल्ली की ओर जा रही थी, जिसमें 70 से 75 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और पुरुष शामिल थे। यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही थी, जिसमें बस और चालक निजी मालिक के होते हैं, जबकि कंडक्टर हरियाणा रोडवेज विभाग का कर्मचारी होता है।Haryana News















