हरियाणा रोडवेज का रक्षाबंधन पर तोहफा, दो दिन महिलाएं और बच्चे फ्री में कर सकेंगे सफर, देखें पूरा शेड्यूल

On: March 21, 2026 11:00 PM
Follow Us:

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने ने बताया पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

श्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।

उन्होंने बताया कि 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now